जीवन राठौर, सारंगी जंगली सुअर के हमले से एक किसान बुरी तरह घायल हो गया। घटना सोमवार शाम करीब 4:00 बजे की है। संदीप पिता राकेश अमलियार निवासी सारंगी अपने खेत पर काम कर रहा था तभी अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में संदीप बुरी तरह घायल हो गए। उसे पहले सारंगी फिर पेटलावद उपचार के लिए ले जाया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए दाहोद के झायडस अस्पताल रैफर कर दिया गया। गौरतलब है कि जंगली सुअर के आतंक से क्षेत्र के किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। यह सुअर अनगिनतों की संख्या में क्षेत्र में है जो किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। Post navigation रतलाम रोड अमर होली के पास कुएं में मिला युवक का शव खेत में मिला युवक का शव, समीप ही एक महिला घायल अवस्था में मिली