जीवन राठौर, सारंगी शनिवार को ग्राम बड़ा हथनीपाड़ा के एक खेत में एक युवक का शव मिला। समीप ही एक महिला भी घायल अवस्था में पड़ी थी। युवक के सिर में डंडे/लकड़ी की चोट है। पुलिस को हत्या की आशंका है। सारंगी चौकी प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह ने बताया शव की पहचान मुन्ना पिता गट्टू खड़िया जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम मोहनपुरा फलिया हथिनीपाड़ा सारंगी के रूप में हुई है। जबकि महिला का उपचार पेटलावद के अस्पताल में चल रहा है। चौकी प्रभारी बताया मामले की जांच की जा रही है। महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। शव का पीएम हो चुका है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। Post navigation जंगली सुअर ने किसान पर किया हमला, किसान को बुरी तरह घायल किया अपनों व अपने पूरे घर परिवार की दशा व दिशा हमेशा अच्छी रहे इसके लिए दशा माता की पूजा अर्चना की गई