ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जहां लगातार दो रातों में दो मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदातें सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों को दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। पहली घटना 7 जून की रात की है, जहां धोरट गांव में आयोजित एक शादी समारोह से एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक GJ 06 KR 6295) चोरी हो गई। वहीं दूसरी वारदात 8 जून की रात करीब 12 बजे भोपालिया चौराहे के पास हुई, जहां घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 11 MK 9147) पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। लगातार हुई इन चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश है, फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। Post navigation बखतगढ़ में यातायात चेकिंग से ग्रामीण परेशान, अवैध वसूली के विरोध में पुलिस को दिया आवेदन छकतला में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम