छकतला। विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार छकतला उप खण्ड के स्वयंसेवकों ने कदम ताल करते हुयें छकतला नगर के प्रमुख मार्गो से पथ संचलन निकाला। मंच पर छकतला खण्ड के संघचालक दशरथसिंह मंडलोई व खण्ड कार्यवाह प्रवीण सोलिया विभाग प्रचारक दिनेश तेजरा उपस्थित थे। विभाग प्रचारक ने कहा केवल भूमि के किसी टुकड़े को तो राष्ट्र नहीं कहते हैं एक विचार एक आचार एक सभ्यता एवं एक परंपरा से जो लोग पुरातन काल से चले आए हैं उन्हीं लोगों से राष्ट्र बनता है। इस देश को हमारे ही कारण हिंदुस्तान नाम दिया गया है संघ को समझने के लिए संघ की प्रतिदिन लगने वाली शाखा में जाना होगा। उधर, पथ संचलन करते निकले स्वयं सेवकों का जगह-जगह स्वागत किया गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-26-at-5.49.25-PM.mp4 Post navigation महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग का आयोजन हुआ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर ग्राम कोसारिया ने सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे एवं नशे से बनाई दूरी