छकतला। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि आगामी महाराष्‍ट्र राज्‍य के विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये महाराष्‍ट्र राज्‍य के चुनाव पूर्व तैयारियों को लेकर दिनांक 24.10.2024 को इण्टर स्टेट बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। बार्डर मीटिंग में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अकलवा अनुभाग जिला नन्‍दूरबर दर्शन दोगड, थाना प्रभारी धडगांव निरीक्षक राजेन्‍द्र जगताप एवं जिला अलीराजपुर म0प्र0 से थाना प्रभारी बखतगढ निरीक्षक आशा बामनिया के साथ संयुक्‍तरूप से जिला नन्दूरबार महाराष्ट्र के धडगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गुसिया में सम्‍पन्‍न हुई। 

आयोजित बॉर्डर मीटिंग में निम्‍नलिखित बिन्‍दुओं पर मुख्‍यरूप से चर्चा की गई –

  • सीमावर्ती ग्रामों में निवासरत असामाजिक तत्‍वों पर निगरानी रखना,

  • सीमावर्ती ग्रामों में अवैध शराब, अवैध हथियार व अन्‍य गतिविधियों में लिप्‍त बदमाशों पर निगरानी रखना तथा उन पर कार्यवाही करना,

  • सीमावर्ती ग्रामों के गुण्‍डा तत्‍वों पर लगातार निगाह रखी जाकर प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही करना,

  • फरार आरोपियों एवं वारण्‍टों की तामीली हेतु समन्‍वय स्‍थापित कर सूची का आदान प्रदान करना,

  • अलीराजपुर जिला एवं महाराष्ट्र राज्‍य के सीमावर्ती थानों की पुलिस के मध्‍य समन्‍वय स्‍थापित कर संयुक्‍तरूप से कार्यवाही करना,

  • आवश्‍यक सूचनाओं का लगातार आदान-प्रदान करना,

  • सीमावर्ती ग्रामों के लायसेंसीदारानों पर लगातार निगरानी रखना,

  • सीमावर्ती ग्रामों में नियमितरूप से पेटोलिंग की कार्यवाही करना।

  • सीमावर्ती थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों का संयुक्‍त वॉटसएप ग्रुप बनाना। 

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि सीमावर्ती ग्रामों के माध्‍यम से असामाजिक गतिविधियों पर निगाह रखनें एवं असामाजिक तत्‍वों पर प्रभावी कार्यवाही करनें के उदेश्‍य से महाराष्‍ट्र राज्‍य के सीमावर्ती राज्य के थाना प्रभारियों के साथ संयुक्‍तरूप से बॉर्डर मीटिंग का आयोजन रखा गया था। बॉर्डर मीटिंग में महत्‍वपूर्ण मुददों पर चर्चा होकर सहमति बनी है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की पूर्व तैयारियों को लेकर यह महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग रखी गई थी, ताकि चुनाव निर्विघ्न व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *