गौरव कटकानी, कालीदेवी झाबुआ जिले के कालीदेवी के समीप ग्राम छापरी स्थित मॉडल स्कूल के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन के पीछे जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। गनीमत रही कि बाइक पर सवार दो महिलाएं और एक वर्षीय मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही कालीदेवी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण बाइक की अत्यधिक गति और चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। वर्तमान में पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation दवाई से भरा ट्रक चोरण माता घाट पर असंतुलित होकर पलटा रात के अंधेरे में डूबे 20 गांव, लोड शेडिंग के नाम पर अघोषित कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश