गौरव कटकानी, कालीदेवी कालीदेवी ग्रिड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लोड शेडिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। रोजाना रात 10 बजे के बाद बिना किसी सूचना के सप्लाई बंद कर दी जाती है जो सुबह 3 से 4 बजे तक गुल रहती है। कालीदेवी ग्रिड से लगभग 15 से 20 गांवों में सप्लाई होती है। रात में बिजली बंद होने से पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा है। उमस और मच्छरों से लोग परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, पेयजल संकट खड़ा हो गया है और किसानों के मोटर पंप भी नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर लाइनमैन से लेकर अधिकारी तक सिर्फ लोड शेडिंग का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। कटौती का कोई टाइम टेबल और कोई पूर्व सूचना नहीं दी जा रही है। गौरतलब है कि यह पूरा क्षेत्र स्थानीय विधायक और प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री का गृह क्षेत्र है, इसके बावजूद ग्रामीणों की सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि रात्रिकालीन अघोषित कटौती तुरंत बंद की जाए, अन्यथा मजबूरन आंदोलन किया जाएगा। Post navigation ग्राम छापरी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पिकअप से टकराई थाने के पास से अज्ञात चोर ने उड़ाई बाइक, CCTV में कैद हुई वारदात