झाबुआ डेस्क शुक्रवार शाम को कालीदेवी थाना क्षेत्र के सदावा मार्ग स्थित चोरण माता घाट पर दवाई से भरा ट्राला क्रमांक GJ 12 AW 9543 असंतुलित होकर पलट गया । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-20-at-6.50.15-PM.mp4 प्राप्त जानकारी अनुसार यह ट्रक उत्तरप्रदेश से गुजरात के अहमदाबाद दवाई भर कर जा रहा था , टोल बचाने के लिए चालक ने ट्रक को उमरकोट से सदावा होते हुए छापरी वाले मार्ग पर परिवर्तित कर दिया। सदावा मार्ग पर स्थित चोरण माता घाट पर ट्रक के ब्रेक नहीं लगने की वजह से चालक संतुलन खो बैठा जिससे ट्रक घाट में ही पलट गया। ट्रक के पलटने से उसमे भरे दवाई के बॉक्स पूरी तरह बिखर गए जिसको बीनने के लिए छोटे बच्चो की भीड़ लग गई । ग्रामीणों ने तत्काल कालीदेवी पुलिस और 108 को सूचना दी सूचना मिलते ही कालीदेवी पुलिस की थाना मोबाइल , 112 और 108 मौके पर पहुंची ।चालक को मामूली चोट आई है जिसे 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रामा पहुंचाया गया । आपको बता दे यह वही घाट है जहां रात के अंधेरे में एक रेत से भरे ट्राले ने 1 मासूम सहित 3 लोगों को काल के गाल में पहुंचा दिया था। फिलहाल इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है । Post navigation रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट ग्राम छापरी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पिकअप से टकराई