सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट समीपस्थ ग्राम नरसिंह देवला में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान 26 जुलाई गुरुवार को गणेश पूजन, महाभिषेक ,हवन आरती एवं भजन संध्या का रात्रि में आयोजन किया जाएगा वही 27 जुलाई शुक्रवार को गुरुदेव की पादुका पूजन पूर्णाहुति ,महाआरती ,महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया जाएगा।नरसिंह गुरु सेवा समिति एवं समस्त भक्तों द्वारा आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। उक्त आयोजन महंत श्याम दास महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। Post navigation अखंड अभिषेकात्मक रुद्रपाट शतचंडी पाठ आज से प्रारंभ, एक माह में 21 लाख पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण 1000 फलदार पोधा उपहार में देने का लिया संकल्प