पियुष चंदेल, अलीराजपुर स्थानीय राजराजेश्वर महादेव मंदिर राजवाड़ा पर आज से एक माह के धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। दोपहर 3 बजे से पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड से कलश यात्रा प्रारंभ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए राजवाडा प्रांगण पहुंचेगी। पश्चात एक माह तक चलने वाला अखंड अभिषेकात्मक रुद्रपाट एवं शतचंडी पाठ प्रारंभ कर शिवलिंग पर जलधारा प्रारंभ कर जलाभिषेक प्रारंभ किया जाएगा जो एक माह तक सतत मंत्रोचार के साथ रात-दिन चलेगा। इसी के साथ 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण भी प्रारंभ होगा। यह भी सतत एक माह तक चलेगा। प्रतिदिन लगभग एक लाख शिवलिंग निर्माण किए जाएंगे। दिनभर में निर्मित पार्थिव शिवलिंगों का शाम 5 बजे श्रृंगार कर आरती कर प्रसादी वितरण होगा। भक्तों द्वारा पार्थिव शिवलिंगों के दर्शन उपरांत शिवलिंगों का प्रतिदिन रात्रि में विसर्जन किया जाएगा। माह अगस्त मे शिवपुराण भागवत कथा एवं यज्ञ किए जाएंगे। मिडिया प्रभारी निरंजन मेहता ने बताया कि कार्यक्रम के यजमान मकु परवाल, महेश पटेल, अरुण व्यास, प्रकाश राठौड, सुमनबेन आम्बुआ, कार्यक्रम पर सतत निगरानी बनाए हुए है। व्यवस्थापक गोविन्द जोशी एवं कमलेश नागर नानपुर व्यवस्थाओं को पूर्ण करने मे लगे हुए है। अलीराजपुर नगर का सौभाग्य है कि यह नवीन कार्यक्रम शहर में पहली बार आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाए पूर्ण हो चुकी है। वर्षा से बचाव हेतु बड़ा डोम निर्मित किया गया है। कीचड़ से राहत हेतु मुराम बिछाई जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन श्रीपरशुरामवेद प्रचार अनुष्ठान समिति मध्यप्रदेश द्वारा किया जा रहा है। पूजा अनुष्ठान अन्य स्थानों से पधारे 15 विद्वान पण्डित करवाएगें। Post navigation बैंक प्रबंधक ने हितग्राही को गाड़ी की चाबी सौंपी गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनेगा