ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल, छकतला में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित *निबंध प्रतियोगिता* के विजेता छात्राओं को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें आगे भी अध्ययन और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता परिणाम प्रथम स्थान: तनिष्का बामनिया एवं भावना तोमर द्वितीय स्थान: बारती एवं कींजल गरासिया तृतीय स्थान: कृतिका एवं खुशनुमा इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं तथा अन्य छात्राओं को भी शिक्षा, संस्कार और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। Post navigation छकतला में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान रहे लोग पुलिस चौकी छकतला में 11 वाहनों की हुई खुली नीलामी