ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला पुलिस चौकी छकतला परिसर में जब्त एवं राजसात किए गए 11 वाहनों की खुली नीलामी का आयोजन किया गया। इस नीलामी प्रक्रिया में स्थानीय नागरिकों और बोलीदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नीलामी ओपन बोली (खुली बोली) के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों को बोली लगाने की पूर्ण स्वतंत्रता दी गई थी। पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई इस नीलामी में सभी 11 वाहनों से कुल 61,200 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वाहनों की यह नीलामी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान तहसीलदार हीरालाल एसके, बखतगढ़ थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया, छकतला चौकी प्रभारी राहुल चौहान एवं आईओ लक्ष्मणसिंह परमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। Post navigation गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा : निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं का हुआ सम्मान घर से चांदी चोरी: ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी गिरफ्तार