झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से कौशल राज सोनी की रिपोर्ट- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेघनगर में गुरुनानक जयंती उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। गौरतलब है कि नगर का बंजारा समाज प्रतिवर्ष मेघनगर में गुरुनानक जयंती समारोह मनाता हैं जिसमें कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बंजारा समाज के दिलीप देवाणा, यशवंत देवाणा, पार्षद लखन देवाणा ने बताया कि इस बार श्रीगुरुनानक की महाआरती दोपहर 12 बजे पूजा अर्चना कर की जाएगी। इसके बाद लंगर और भंडारे का आयोजन होगा। दिनभर धार्मिक आयोजनों के अंतर्गत रात 9 बजे गुजरात के कलाकारों की भजन संध्या भी होगी। आयोजन सरकारी अस्पताल के पीछे होगा। समाज के सदस्यों और दिलीप देवाना ने नगरवासियों सें आयोजन में आने का विनम्र आग्रह किया। Post navigation कर्मचारी घर-घर जाकर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाए : एसडीएम पंचोली झाबुआ जिले के महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष की घोषणा