झाबुआ लाइव डेस्क- झाबुआ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दौलत भावसार द्वारा जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया के द्वारा झाबुआ जिले के 17 संगठनात्मक मंडलों के लिए 14 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति अनुशंसित सूची प्राप्त कर घोषणा की गई अनुशंसित सूची को विचार विमर्श करने के बाद जिलाध्यक्ष दौलत भावसार द्वारा अनुमोदित कर दिया गया भाजपा जिलाध्यक्ष में अनुमोदित नामों में आज विधिवत घोषणा कर दी जो कि इस प्रकार है । झाबुआ विधानसभा- झाबुआ नगर हेतु मयूरी चौहान, झाबुआ ग्रामीण हेतु अंजू पति अमर सिंह मेडा, राणापुर नगर हेतु ज्योति शर्मा, राणापुर ग्रामीण हेतु बसंती पति भानू वसुनिया, कुंदनपुर मंडल हेतु पानाबाई डामोर, कल्याणपुरा हेतु गौराबाई मालीवाड उसी तरह थांदला विधानसभा- थांदला नगर हेतु मार्था सीरिल डामोर, थांदला ग्रामीण शामली भरत कटारा, मेघनगर हेतु नेहा परमार, मदरानी मंडल गीता प्रदीप गणावा, नौगवा मंडल रमीला सोहनपाल। पेटलावद विधान सभा- पेटलावद नगर हेतु कुमारी शालिनी राजेंद्र यादव एपेटलावद ग्रामीण हेतु ललिता सोलंकी, पाराकिरण डावर। साथ ही खवासा, रायपुरियाए एवं रामा मंडल की घोषणा भी जल्दी कर दी जाएगी। झाबुआ जिले के 14 मंडल की घोषणा होने के बाद पूरे जिले में आतिशबाजी मिठाइयां एवं हर्ष की लहर महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा की साक्षी गुप्ता ने दी। Post navigation बालिका सशक्तिकरण महाअभियान में एसपी जैन ने स्कूली बालिकाओं को पढऩे और आगे बढऩे का दिलाया संकल्प नवजात का शव ” उकेडे” मे पडा मिला ; जांच मे जुटी पुलिस