झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- नवरात्रि को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां जोरशोर से चल रही है। आयोजक कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने हेतु शिद्दत से जुटे हुए है। स्थानीय रोग्यादेवी मंदिर और हनुमान मंदिर पर तैयारियों का क्रम जारी है। रोग्यादेवी मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन मेलावत ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष गुजरात की प्रसिद्ध गरबा पार्टी बुलाई गई है जो नवरात्र के दौरान रंगारंग गरबों की प्रस्तुतियां देगी। गरबा गायन के लिए भी वड़ोदरा की आर्केस्ट्रा पार्टी को बुलाया गया है। वही विसर्जन जुलूस को भी भव्य बनाने के लिए भी विशेष तैयारियां अभी से की गई है। दूसरी और संकट मोचन मित्र मंडल भी अपना पांचवा नवरात्र आयोजन कर रहा है। समिति द्वारा आकर्षक सजावट की जा रही है। समिति के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। Post navigation कमलकिशोरजी के कार्यक्रम को लेकर बनाई रुपरेखा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एलइडी नहीं मिल रहे डाक घर में