अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली एलइडी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नानपुर में अभी तक नहीं पहुंची, जब डाक घर नानपुर में उज्ज्वला योजना के बारे में पूछा गया तो बताया अभी तक शाखा में एक भी एलइडी नहीं आई है। बताया जाता है कि इस योजना के तहत 9 वाट की एलइडी 85 रुपए में मिलती है। ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिलने से 100 या 200 वॉट के बल्ब चल रहे हैं। इस परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने विधायक नागरसिंह चौहान को भी अवगत करवाया गया था जल्द निराकरण करने का आश्वासन भी दिया गया था। बताया जाता है कि आखिर जिले की एलईडी कहां जा रही है एवं क्यों नहीं मिल रही? इसका जिम्मेदार जवाब देने से कतरा रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि हमारे यहां 100-200 वॉट के बिजली के बल्ब जल रहे हैं जिससे बिल भी अधिक आता है तथा शासन की विद्युत बचाने की योजना यहां असफल साबित हो रही है। Post navigation खवासा में गुजरात की गरबा पार्टी देगी आकर्षक प्रस्तुतियां पाकिस्तान को दिया मुंह तोड़ जवाब, आतिशबाजी कर मनाई खुशियां