झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- शुक्रवार को थांदला भाजपा मंडल ने आतिशबाजी कर भारतीय सेना एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय की जमकर सराहना की। भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, इस जांाबाजी भरे निर्णय से खुश होकर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर के आजाद चौक पर जमा होकर आतिशबाजी की। भारतीय सेना की वीरता एवं हौसले के साथ देशभक्ति को नमन करते हुए भारत माता की जयकारों के साथ थांदला में आतिशबाजी की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, विश्वास सोनी, गणराज आचार्य, अमित शाहजी, महेश नागर, अरविन्द रुनवाल, राकेश सोनी, हेमन्त शर्मा समेत बड़ी सख्या में नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एलइडी नहीं मिल रहे डाक घर में जाको राखे ” सांईया” मार सके ना कोय , ट्रेन के 6 डिब्बे गुजरे लेकिन बच्चे की खरोंच तक नही