झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- परम पूज्य गुरूदेव कमलकिशोरजी नागर के आगामी जनवरी माह में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से कार्यक्रम समिति के सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम अनंतखेडी में बुधवार को रखी गई। बैठक में अनंतखेडी के पाटीदार समाज के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग हेतु स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं की समिति का गठन किया गया। वहीं सभी ने कार्यक्रम में तन, मन, धन से सहयोग हेतु संकल्प भी लिया। बैठक में पं. नरेंद्र नंदन दवे, ललीत भंडारी, दिलीप देवडा सहित ग्राम के समस्त रहवासी उपस्थित थे. Post navigation उपस्वास्थ्य केंद्र बंद, इलाज के लिए शहरों का रुख कर रहे बीमार रिद्धि-सिद्धि विनायक मित्र मंडल के गरबों में वीडियो-फोटो होंगे प्रतिबंधित