अलीराजपुर live के लिऐ ” जोबट से पारस सिंह की रिपोर्ट । 

पुरुस्कार देते अतिथि
पुरुस्कार देते अतिथि

भारतीय स्टेट बैंक की जोबट शाखा द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबट में बैंक की योजनाओं और बैंक द्वारा खोले जाने वाले खाते ॠण सुविधाओ आदि के संबंध में एक सामान्य जानकारी के विषय में एक क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में तीन छात्र  योगेश सोहन सिंह बघेल, ममता  सोमला मण्डलोई , भावना कदमसिंह चमका को प्रथम द्वितिय व  तृतीय स्थान प्राप्त करने के पर पुरस्कार किया गया। पुरस्कार वितरण भारतीय स्टेट ,जोबट शाखा प्रबंधक एचं ज्वेल के द्वारा वितरित किये गये।  इस अवसर पर श्री ज्वेल के द्वारा स्टेट बैंक की कार्य योजना को विस्तृत रुप से समझाया।  प्राचार्य श्रीमती प्रीतम पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक तथा

बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित हुए । कार्यक्रम का संचालन आजाद खान पठान ने  किया। आभार भवानी शंकर शर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *