जितेंद्र वर्मा, जोबट
जोबट कृषि उपज मण्डी एक बैठक बुधवार 4 बजे कृषि उपज मंडी समिति जोबट में संपन्न हुई बैठक में जोबट मंडी समिति के भार साधक एवं एसडीम  मनोज गरवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई। उक्त बैठक में मंडी सचिव लक्ष्मी भवर लेखपाल जितेंद्र वाणी अयूब मकरानी नूरजी खड़िया सहित मंडी का स्टाफ उपस्थित था।

बैठक मै प्रमुख रूप से कृषि उपज मंडी जोबट में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर एसडीम मनोज गरवाल ने सविस्तर चर्चा की साथ ही आगामी नए सीजन का क्रय विक्रय का शुभ मुहूर्त 16 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ करने का निर्णय किया गया एवं सभी व्यापारियों ने इस पर अपनी सहमति जताई। मंडी भारसाधक  मनोज गरवाल ने शासन की भावांतर योजना पर शविस्तार प्रकाश डाला एवं भूमि संरचना आवंटण नियम संशोधन पर भी प्रकाश डाला मंडी समिति में लगभग 165 लाइसेंस प्रचलित है । उपस्थित सभी व्यापारियों ने मंडी समिति का भर पुर सहयोग का आश्वासन दिया। उक्त बैठक मै जोबट व्यापारी संघ के अध्यक्ष बसंतीलाल वाणी शांतिलाल वाणी विपुल प्रदीप कुमार जैन दीपेश वाणी सुनील अग्रवाल गजेंद्र राठौड़ रमेश मेहता कमलेश परवाल गोविंद लड्ढा मुकेश राठौड़ गौतम जैन दिलीप वाणी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे। बैठक में व्यापारी संघ अध्यक्ष बसंतीलाल वाणी विपुल जैन रमेश मेहता दिलीप वाणी सुनील अग्रवाल आदि ने समस्या एवं सुझाव प्रस्तुत किए जिसे भारसाधक मनोज गरवाल एवं मंडी सचिव लक्ष्मी भवर ने ध्यान पूर्वक सुना एवं निराकरण का आश्वासन दिया। मंडी सचिव लक्ष्मी भवर ने व्यापारियों से मंडी समिति को सहयोग एवं मंडी प्रागण मै क्रय विक्रय करने की विशेष पहल की, साथ ही बताया कि आगामी 16 अक्टूबर को इंदौर डी. एस. कृषि बोर्ड के प्रवीण कुमार वर्मा की भी आने की संभावना है।पश्चात सभी व्यापारियों का आभार प्रदर्शन अयूब मकरानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *