जितेंद्र वर्मा, जोबट 

मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डॉ. विक्रम रघुवंशी को उज्जैन जिले का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) नियुक्त किया है। डॉ. रघुवंशी एक कुशल, अनुभवी और संवेदनशील चिकित्सा प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

इससे पूर्व डॉ. रघुवंशी अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जोबट में उनके कार्यकाल को स्वर्णिम समय के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने ग्रामीण और आदिवासी अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने, आपातकालीन चिकित्सा को सुलभ बनाने और दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य योजनाओं को पहुँचाने में ऐतिहासिक कार्य किया था।

जोबट की जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधि आज भी उनके समर्पण, तत्परता और जनकल्याणकारी कार्यशैली की सराहना करते हैं। उज्जैन में CMHO का पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और आम जनता के लिए सुलभ बनाने की अपनी प्राथमिकता व्यक्त की है, इनके उज्जवल भविष्य के लिए राम तिवारी, प्रवीण वाणी, सुभाष जी जैन, मनीष वाणी,नितिन अग्रवाल, डॉक्टर सिसोदिया सहित अन्य लोगों ने बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *