जितेन्द्र वाणी, नानपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार 27 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिला लॉक डाउन रहेगा। आदेश के पालन हेतु स्थानीय थाना प्रभारी त्रिलोक सिंग बेस अपनी पूरी टीम के साथ नगर में सुबह से काफी सक्रिय नजर आए। प्रत्येक चौराहा पर पुलिस जवान के साथ मोबाइल वैन द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। दरगाह मोहल्ले में जिस दुकान पर करवाई करते दिख रहे है उसी दुकान के सामने एक बंगाली डॉक्टर सहित चार सदस्य निकले कोरोनो पेशेंट आज नानपुर स्वस्थ केंद्र के कर्मचारियों ने जांच कर जिला हास्पिटल पहुंचाया लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के कारण दहशत का माहौह है, ऐसे में सुबह से दुकानों में भीड़ कोरोना की चेन टूटने पर संदेह बना हुआ है। इस कड़ी में पैदल और मोटर साइकिल सवार लोगो को जो बिना मास्क के घूम रहे थे 17 चालान बनाये साथ ही धारा 151 तहत कोरोना कफ्र्यू में बेवजह घूमते हुए पाये जाने पर बनाये एक प्रकरण धारा 188, 269 आपदा प्रबंधन 51 के तहत प्रकरण दर्ज कियाष साथ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब कोई भी व्यापारी चोरी चुपके सामान बेचते हुए पकड़ाया तो चालान के साथ अस्थाई जेल भी जाना पड़ेगा। Post navigation चौकी प्रभारी ने ग्राम में बैठक कर कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीणों को दी समझाइश प्राचीन दक्षिणमुखी कालिका माता मंदिर में विधि विधान से महा अष्टमी का हवन, पूर्णाहुति एवं महाआरती संपन्न