नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ नगर के साथ ही जिले जन – जन के आस्था के केंद्र प्राचीन दक्षिण मुखी कालिका माता मंदिर में महा अष्टमी का हवन विधि विधान से मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कांतिलाल जी नानावटी द्वारा संपन्न कराया गया, हवन में मुख्य यजमान के रूप में अतीश गोवर्धनलाल जी शर्मा ( मिस्त्री ) आसीन हुए एवं हवन को पूर्ण किया गया, विदित है कि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार हवन को विस्तृत ना करते हुए संक्षिप्त में किया गया, हवन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पूरा ध्यान रखा गया एवं हवन के दौरान मंदिर में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया, हवन की पूर्णाहुति के पश्चात आरती का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए एवं कोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बारी – बारी से दर्शन किए गए, हवन के पश्चात माँ कालिका से संपूर्ण विश्व जिस राशि से गुजर रहा है उस राष्ट्रीय से जल्द से जल्द सभी बाहर आए ऐसी प्रार्थना की गई, हवन, पूर्णाहुति एवं महाआरती के समय मंदिर समिति के राजेन्द्र अग्निहोत्री, कन्हैयालाल राठौर, शिवनारायण मिस्त्री, विनोद पांचाल उपस्थित थे.. झाबुआ लाइव भी आपसे आग्रह करता है की अति आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले, सामाजिक दूरी का पालन करें, घर से बाहर निकले तो मास्क अवश्य पहनें एवं अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं.. Post navigation कोरोना की चैन टूटेगी : अब बेवजह घूमते या चोरी चुपके सामान बेचते पाए जाने पर चालान के साथ अस्थाई जेल भी राहत भरी खबर : 631 सेम्पल में से 137 मरीज हुए संक्रमित, 48 मरीजों का इलाज के बाद दी छुट्टी