इरशाद खान, बरझर चौकी प्रभारी बरझर आर एस मकवाना, एएसआई रामवीर सिंह सेंगर,प्रधान आरक्षक कालूसिंह अलावा, आरक्षक राकेश अनारे द्वारा ग्राम बडग़ांव, रिंगोल,महेन्द्रा, बरझर, बोरकुंडिया व अन्य गांवों में कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर के आदेशानुसार शादियों में डीजे नहीं बजाने तथा शादी में कुल 50 लोगों ही उपस्थित रहेंगे के संबंध में गांव के लोगों डीजे मालिकों पटेल तड़वी सरपंच चौकीदार सचिव की बैठक बुलाकर समझाइश दी गई तथा शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया। बैठक में चौकी प्रभारी मकवाना द्वारा लोगों को मास्क वितरित किए गए तथा मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही समझाइश दी गई। इन नियमों के लिए किया प्रेरित- कोरोना महामारी के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें, एक दूसरे से कम से कम 2 गज की दूरी बनाकर रखें, सभी लोग मास्क लगाएं, शादी वाले भीड़ एकत्रित न करे, गांव में होने वाली प्रत्येक शादी की सूचना थाने व तहसील कार्यालय में ग्राम चौकीदार द्वारा देनी होगी। वहीं 50 से ज्यादा व्यक्ति शादी में एकत्रित ना हो, 50 से ज्यादा व्यक्ति शादी में एकत्रित होने पर धारा 188, 269, 270 भारतीय दंड विधान तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा के तहत तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में गांव के गणमान्य नागरिकों द्वारा शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शादी करने का आश्वासन दिया। Post navigation चिकित्सक के अभाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना रैफर सेंटर ; हजारों की निर्भरता फिर भी चिकित्सक नहीं कोरोना की चैन टूटेगी : अब बेवजह घूमते या चोरी चुपके सामान बेचते पाए जाने पर चालान के साथ अस्थाई जेल भी