झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- बखतपुरा गांव के जंगल में एक व्यक्ति की लाश कुएं में मिलने के बाद शव की पहचान की गई। कुएं में मिलने शव की खबर जैसे ही झकनावदा से 3 किमी दूर ग्राम बोडिया में पहुंची कि एक युवक का शव कुएं में मिला है। जिसके बाद बोडिया ग्राम की रहने वाली ग्रामीण महिला जिसका बेटा लापता था वह भी शव की पहचान के लिए पेटलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और उसने शव को देखकर पहचान लिया कि वह उसका बेटा रमेश पिता शंकर निनामा है इसके बाद मां बेटे की मौत के बाद बदवास हो गई। इधर पुलिस को मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला है। मृतक के जिस्म के कुछ हिस्से पीठ और सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या की गई है, पुलिस की जांच जारी है, जल्द ही पुलिस युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। Post navigation शराब के नशे में कुएं में गिरने से तो कीटनाशक पीने से हुई मौत 10वीं की परीक्षा देकर घर लौट रही बालिका का अपहरण