झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
ग्राम वालाखोरी के रहने वाली 40 वर्षीय युवक मांगु कलजी मेड़ा छोटी धामनी अपने रिश्तेदार की शादी में गया था जहां शराब के नशे में कुएं में गिर गया। कुएं मे गिरने खबर मिलने पर परिजनों व रिश्तेदारों ने बाहर निकाला पर तब तक मांगु की मौत हो चुकी थी। इसी के साथ एक अन्य हादसे में पारिवारिक झगड़ों में एक व्यक्ति ने कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले के अनुसार ग्राम पंचपिपिलया निवासी हुरसिंह भगवानसिंह सिंगाड़ उम्र 40 वर्ष का गुरुवार सुबह परिवारजनों से विवाद हुआ और उसके बाद युवक ने कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनो द्वारा शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांदला लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना थांदला में मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपूर्द कर दिय गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *