झाबुआ। थाना कोतवाली झाबुआ की रहने वाली एक नाबालिग बालिका का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह परीक्षा देकर घर आ रही थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगुवा हुई बालिका के भाई अर्जुनसिंह भूरिया ने कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी नाबालिग छोटी बहन जब 10वीं की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी उसी वक्त बालिका को अकेला पाकर आरोपी (संदेही) केसरिया मानसिंह डामोर निवासी पिथनपुर बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 363 का मामला दर्ज कर आरोपी व नाबालिग बालिका की तलाश शुरू कर दी है। Post navigation लक्ष्यपूर्ति नहीं करने पर चार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित भगोरिया पर्व की प्रशासन की तैयारियां पूर्ण