अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर क्षेत्रीय विधायक नागरसिंह चौहान ने नानपुर पहुंचे। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा बताए मार्ग पर चलने की विधायक ने बात कही। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर पहुंचाने की बात कही। विधायक चौहान ने कहा कि अलीराजपुर जिले में 17 हजार से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंदों को रहने के लिए घर उपलब्ध करवाया गया है। इसी के साथ उज्जवला योजना में गृहणियों को गैस चूल्हे-सिलेंडर दिए गए। इस दौरान विधायक नागरसिंह चौहान ने जीएसटी के बारे में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस जीएसटी के माध्यम से लोगों को गुमराह कर रही है। इसके लिए अब अधिकारी शिविर लगाकर इसके फायदे बताएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर किशोर शाह, मंडी अध्यक्ष आजमसिंह आवस्या, सरपंच समरथसिंह मोर्य, डॉ. रामेश्वर गुप्ता, घनश्याम माली, अखिलेश वाणी, विजय वाणी, भलसिंह, मीसाबंदी ओमप्रकाश नागर समेत सैकड़ों भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए युवकों ने निकाली जिंदा युवक की अर्थी भाई-बहन पर आकाशीय बिजली गिरी, बहन की मौत