जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट विकासखंड के बड़ा गुड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रविवार को अचानक 8 बालिकाओं की तबीयत बिगड़ गई। बालिकाओं को सिर दर्द और पेट दर्द की शिकायत होने के बाद तत्काल जोबट अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार दो दिन में यहां की करीब 17 बालिकाएं बीमार हो चुकी है। शनिवार को भी कुछ बालिकाओं को अस्पताल लाया गया था। रविवार शाम को भी खाना खाने के बाद 8 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। छात्राओं ने पेट और सिर में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद छात्रावास प्रबंधन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम ने बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल बालिकाओं की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। Post navigation विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस प्रशासन ने तनाव से मुक्ति के लिए विशेष ध्यान किया यातायात के नियमों के प्रति जागरुकता नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक