अलीराजपुर लाइव के लिए चंशे आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर में आनंद उत्सव को लेकर आजाद ग्राउंड पर खेल का आयोजन चल रहा है। ऐसे में भ्रमण पर निकले क्षेत्रीय सांसद कान्तिलाल भूरिया के ग्राउंड पर पहुंचने पर जनपद सीईओ बृजेश पटेल ने कबड्डी का फाइनल मैच प्रारंभ होने से पहले शाउमावि बालक उत्कृष्ट व प्रिंस क्लब के खिलाडिय़ों का परिचय करवाकर भूरिया ने मैच की शुरूआत की। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और प्रिंस क्लब आजाद नगर ने फाइनल मैच जीत लिया। इस मैच को लेकर भारी भीड़ जमा थी। इस मैच में सिकन कुमार चौहान व जागश डावर ने कबड्डी मैच कि रेफर सीफ की वही स्कोर सुखदारसिंह बघेल ने की। जनपद पंचायत आजाद नगर सीईओ ब्रजेश पटेल ने सभी अच्छे से मैच सम्पन्न करवाए। Post navigation अखिल भारतीय वाणी समाज सम्मेलन व चुनाव कल, विभिन्न प्रान्तों के सदस्य होंगे शामिल विभाग के उदासीन रवैये से डीपी दे रही बड़े हादसे को न्योता, फिर लगी आग रहवासी दहशत में