अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- नगर के पटेल फलिये वार्ड 15 में लगी डीपी में आग लगाना आम बात हो गई है। कई मर्तबा इसमे आग लगने से फसल भी जल चुकी है। रहवासी बताते है कि आग लगने से कुछ माह पहले खेत मे रखी गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे फिर डीपी में से चिंगारी गिरी और आग लग गई। गनीमत रही डीपी से कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चे आग लगने पर भाग निकले नहीं तो बडी जन हानि हो सकती थी। मामले को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी कुम्भकरणीय नींद सो रहे है। करीब दो साल पहले लगी डीपी आधी झुक चुकी है और कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। Post navigation चार से दिन लापता युवक का शव रहस्यमय ढंग से कुएं में तैरते मिला, पुलिस जुटी जांच में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की नृशंस हत्या