झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी/ऋषभ गुप्ता की रिपोर्ट- चार दिन से लापता युवक का का शव कुएं में मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। गौरतलब है कि ग्राम जमुनिया का युवक कालू पिता दीतिया रविवार शाम से अपने घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने रायपुरिया पुलिस को दी थी और जिसकी लाश आज पंचायत के कुएं में तैरते मिली है। रहस्मयढंग से युवक का शव पंचायत के कुएं में मिलने से तरह-तरह की अफवाह है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं का पानी एक दिन पूर्व छोड़ा गया गया और लाश आज कुएं में कहां से आई पता नहीं? अब पुलिस बारीकी से जांच में जुटी है। Post navigation खेड़ा-नडियाद के बीच वरसोला गांव में हुई सडक़ दुर्घटना में दाहोद के तीन एलआईसी कर्मचारियों की मौत, एक गंभीर विभाग के उदासीन रवैये से डीपी दे रही बड़े हादसे को न्योता, फिर लगी आग रहवासी दहशत में