अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट-
अखिल भारतीय वाणी समाज का अलीराजपुर में रविवार को सम्मेलन ओर चुनाव रखा गया है। चुनाव प्रभारी बाल कृष्ण वाणी एवं सुभाष चन्द्र वाणी ने बताया कि अखिल भारतीय वाणी समाज का सम्मेलन अलीराजपुर की मालवीय माता मंदिर परिसर में प्रातः 10 बजे रखा गया है। सम्मेलन में सम्पूर्ण समाज की नवीन कार्यकारणी का गठन तथा वाणी समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,दो सचिव व दो सहसचिव के साथ कोशाध्यक्ष को चुनाव के माध्यम से चुना जाएगा। श्री वाणी ने बताया कि चुनाव में समाज के विभिन्न नगरो की समितियों के निर्वाचित सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों को चुनाव में भाग लेने का अधिकार होगा।
सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रान्तों से चुने हुए प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। जिसमे गुजरात के दाहोद, कुकरमुण्डा, सूरत, अहमदाबाद, उकई, छोटा उदयपुर, कवाट, महाराष्ट्र के मुम्बई, नन्दूरबार, शाहदा, विसवाड़ी मध्य्प्रदेश के इंदौर, धार, पानसेमल, निवाली, बड़वानी, कुक्षी सुसारी, डही, नानपुर, वालपुर, छत्तला, उमराली, अलीराजपुर, आम्बुआ, जोबट, भाबरा,आदि नगरों से प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों में अलीराजपुर वाणी समाज इकाई शनिवार से तैयारियों में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *