अलीराजपुर लाइव के लिए ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने चंद्रशेखर आजाद नगर के महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी कल्पना सिसौदिया का प्रभार चंद्रशेखर आजाद के तहसीलदार को सौंपने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को दिए है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से विभाग द्वारा संतोषजनक कार्य न कर पाने के चलते कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने तहसीलदार चशे आजाद नगर को चार्ज देने के निर्देश दिए। क्षेत्र की आंगनवाडिय़ों के निरीक्षण न करने के चलते हालात खराब- चंद्रशेखर आजाद नगर महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर के अपने अपने क्षेत्र मे समय समय पर भ्रमण न कर पाने के चलते क्षेत्र की आंगनवाडिय़ों की हालात खस्ता है। क्षेत्र मे समय से पहले आंगनवाडिय़ों का बंद होना, मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं होना, शासन की मंशा अनुसार मीनू के मुताबिक भोजन न मिलना, आगनवाड़ी में बच्चों की उपस्थिति कम परन्तु मध्यान्ह भोजन मे उपस्थित शत-प्रतिशत देना, आंगनवाड़ी के खुलने के समय में ऑफिस में आकर सहायका व कार्यकर्ताओं को बेवजह बुलाकर कार्यालय मे घूमते फिरते देखा जाना। इस सब को बातों को ध्यान में रखकर आजाद नगर तहसीलदार दर्शनीसिंह कितनी नकेल लगा पाते है और क्या समय पर आंगनवाड़ी खुलने व समय पर बंद होने को लेकर कितनी गंभीर से लेते है, यह आने वाला समय बताएगा। Post navigation शिवगंगा का तीन दिवसीय हलमा प्रदर्शनी का हुआ समापन एक के बाद एक हुए ट्रक हादसों में दो क्लीनर गंभीर घायल