कठिठवाडा से गोपाल राठोड की रिपोर्ट ॥ कठिठवाडा शनिवार शाम तेज आन्धी तुफान से कठिठवाडा ओर आस पास के ग्रामीण इलाकों मे कई मकानों को नुकसान हुआ है। कठिठवाडा के गणपत फलिए मे रहने वाले वरसिग बारिया के मकान के टीन आन्धी तुफान से जमीन पर आ गिरी ओर कठिठवाडा के गांधी चोक स्थित धरमेन्द् राठौड़ के मकान के ऊपर से भी टीन पास के मकान कि छत पर जा गिरे। कठिठवाडा छोटाउदेपूर मार्ग पर ग्राम मोटिवडोई ओर जबानिया मे भी दो मकान को भी नुकसान हुआ । कल शाम कठिठवाडा के नवापूरा एव ग्राम सयडा मे भी विवाह समारोह मे टेन्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गणपत फलिए के वरसिग बारिया ने बताया कि इसकी जानकारी हमने पटवारी को दे दी है। Post navigation तहसील तो खुल गई, एसडीएम भी पोस्ट हो गया लेकिन सुविधाओं को तरसता कार्यालय कठिठवाडा के हजारो ग्रामीणों को है 108 का इंतजार