गोपाल राठौर, कठ्ठीवाड़ा

हिंद रक्षक समिति कठ्ठीवाड़ा द्वारा गुरुवार को कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की उपस्थिति में विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कावड़ यात्रा कठ्ठीवाड़ा से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित चाटलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर डीजे के साथ कठ्ठीवाड़ा स्थित धनार माता मंदिर तक पहुंची। यात्रा के कठ्ठीवाड़ा नगर में प्रवेश करते ही मुस्लिम समाज के युवाओं मोहसिन शेख, सरवन पठान सहित अन्य युवाओं ने कावड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कावड़ यात्रा में महिलाएं भी शामिल रही।

मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा किए गए इस स्वागत से नगर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयराज सिंह जादव, दिलीप चौहान, नानसिंह चौहान, कालू राठौड़, अशोक बारिया, राहुल जादव, भुरू पटेल सहित अन्य लोगों ने मुस्लिम समाज के युवाओं का आभार व्यक्त किया।

इसके बाद कावड़ यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए धनार माता मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यात्रा के दौरान पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *