-राधा कृष्ण मंदिर से चोरों ने चुरा लिए सारे आभूषण

– रास्ते पर फेंका दान-पात्र

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
चोर पेटलावद इलाके के मंदिरों को लगातार रैकी कर निशाना बना रहे हैं। बीती रात ग्राम बावड़ी के राधा कृष्ण मंदिर में चोरों ने बोला धावा मंदिर के दोनों ताले तोड़ लाखों के मंदिर के गहने ले जाने से कामयाब रहे। चोर 2 मुकुट, 4 पायल, सोने का मंगलसूत्र, 2चांदी का पालना, 1 मुरली, 1 चादी का मंगलसूत्र, 2 तांबे का पालना, और लडडु गोपाल की मूर्ति तक को नही छोड़ा। घटना की जानकारी अलसुबह मिली जब पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर पंहुचा। शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी और इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। गौरतलब है कि पेटलावद के आसपास गांवों में एक माह में 6 टी बार मंदिर को बनाया निशाना बनाया गया। पहले रायपुरिया, जामली, हमीरगढ़, टांडा लालानायक, बरवेट और अब बुधवार-गुरुवार रात गांव बावड़ी में बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में लिप्त चोरो को पकडऩे के लिए झाबुआ एसपी महेशचंद जैन ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *