अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- गुरुवार को अलीराजपुर के ककराना में जिला कांग्रेस का जनवेदना सम्मेलन ककराना में सांसद कांतिलाल भूरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भूरिया ने कहा कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार झूठ और धोखे की सरकार है, सरकार की कथनी और करनी में अंतर जमीं आसमान का अंतर है। राज्य के मुख्यमंत्री बड़े-बड़े और झूठे वादे करते है और उन्हें पूरा करना भूल जाते है। बीजेपी के शासन में गरीबों और आदिवासियों का शोषण हुआ है। सरकार कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदल कर वाहवाही लूट रही है। नोटबंदी से गरीबों का नुकसान हुआ न की अमीरो का, फसल का दाम कम मिल रहा है। महेश पटेल ने आदिवासी बोली में सरकार पर तंज कसते हुए सभी को गुदगुदाया। सभा को सरदार पटेल, सुलोचना रावत, विशाल रावत, मुकेश पटेल, डी साहब, कमरू अजनार, बिहारीलाल आदि नेताओ ने संबोधित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी सरपंच-पंच एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। Post navigation एसपी महेशचंद्र जैन ने चोरों को पकडऩे के लिए रखा 25 हजार का इनाम शीतला माता मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा व कन्या भोज कार्यक्रम संपन्न