अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- नगर उदय अभियान के आयोजन में विधायक ने माधौसिंह डावर ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किए गए पात्र हितग्राहियों को पंजीकृत प्रमाण पत्र सहित हितग्राहियों को चेक बांटे। चंद्रशेखर आजाद नगर में विधायक माधौसिंह डावर ने मुख्यमंत्री घरेलू कामकाज महिलाओं, हाथ थैला कामकाज, केश शिल्पी को प्रमाण पत्र वितरण किए। साथ ही मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता के 8 हितग्राहियों को प्रति 20 हजार रूपये के चेक, सह रोजगार योजना के 8 हितग्राहियों को 50-50 हजार के चेक का वितरण किया। वन विभाग अधिकार पट्टे 38 हितग्राहियों को वितरित करे। साथ विधायक ने कर्मकार मंडल के परिचय पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर विधायक माधौसिंह डावर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बहुत सारी जनकल्यामकारी योजनाएं बना रखी है । परन्तु योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आना होगा तब जाकर आपको लाभ मिलेगा। इस अवसर पर एडीएम, नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर, पार्षद हुजेफा अली, सीमा डावर, कल्पना जायसवाल, अनूपसिंह, चंद्रकाता बैरागी, अजना, राजू रमेश, सुनीत डावर, कला छगनसिंह, कालिया सेबुसिंह, रमेश भगडिया व मोंटी डावर, अजय जायसवाल, सीएमओ मुबारिक खान मौजूद थे। Post navigation गणतंत्र दिवस से पावागोई में स्कूल बंद, स्कूली बच्चे कर रहे खेतों में काम, जिम्मेदारों का नहीं है ध्यान एसपी महेशचंद्र जैन ने चोरों को पकडऩे के लिए रखा 25 हजार का इनाम