विपुल पंचाल@झाबुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी है । इसी कड़ी में कल्याणपुरा थाना क्षेत्र की अन्तरवेलिया चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 5 वारंटियों को धरदबोचा। इन सभी वारंटियों पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में मामले दर्ज है और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे जिसमें प्रकाश पिता बालसिंह वसुनिया 2012 से, वही जितेन पिता भीमसिंह खराड़ी निवासी प्लासडी 2018, राकेश पिता प्रेमसुख 2017 एव अर्जुन पिता रूपसिंह भूरिया निवासी आम्बा 2016 से ओर नन्नू पिता मकना बारिया नेगडिया 2007 से फरार चल रहा था। इन सभी की आरोपियों को सम्बन्धित थानों में कार्रवाई के लिए भेज जाएगा। ) Post navigation बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का देश व प्रदेश की उन्नति का लिखा आशीर्वाद पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा अज्ञात कारणों के चलते युवक रात्रि में घर पर ही फांसी के फंदे पर झुला