जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर नानपुर थाने के खारकुआ रेतकुआ में कल रात दरियाव पिता शंकर उम्र 30 वर्ष ने फांसी लगाकर जान गंवा दी। ग्रामीणों के अनुसार दरियाव के तीन भाई है जिसमे एक भाई गुजरात मजदूरी करने गया हुआ है व एक ससुराल गया हुआ थ। घटना के समय पत्नी व चार बच्चे एवं मां के साथ रहता था। नानपुर पुलिस को सूचना देने आए सरपंच कैलाश ने बताया कि फांसी पर लटकने के बाद दरियाव नीचे गिरा व तड़पने लगा, तब उसकी पत्नी को पता चला, जब वहां पहुंची तो कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच कर विवेचना में लिया है एवं शव को परीक्षण के लिए नानपुर स्वास्थ केंद्र पर परिजन लेकर पहुंचे। परिजन वही रात में 8 बजे ग्राम राजावट में अजय नामक युवक की दुर्घटना में म्रत्यु हो गई जिसे 108 की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। नानपुर पुलिस की अनदेखी के चलते ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से चल रहे है जिससे दुर्घटनाओं के बाद मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। ) Post navigation एसपी की मुहिम; वर्षों से फरार चल रहे 5 फरारी वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामूली विवाद में तडक़े अपनी पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार, पुलिस जुटी जांच में