भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
एक ओर पूरा देश ही नही पूरा विश्व आज विश्व महिला दिवस मना रहा है। महिलाओं का उनके अच्छे कार्यो को लेकर उनका सम्मान किया जा रहा है इतना ही नहीं महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। ऐसे में आज महिला दिवस पर एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के मुंह में धकेलने देने से अंचल में शोक छा गया। महिला दिवस पर मेघनगर ब्लाक के ग्राम रामपुरा की जहां पति राजिया ने मामूली विवाद चलते पत्नी सुमित्रा उम्र 37 वर्ष की बेहरहमी से हत्या कर मौके से फरार हो गया। घटना करीबन सुबह चार बजे की है, हत्या की जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा रंभापुर पुलिस चौकी प्रभारी पायल शर्मा को दी तभी तत्काल पुलिस बल के साथ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंची। मौके पर शव को अपने कब्जे लेकर पूरा मामला पंजीबद्ध कर शव को पीएम के शासकीय अस्पताल मेघनगर लाया गया। वही इस मामले में पुलिस आरोपी पति राजिया की तलाश कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुरा में बीती रात पति पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद में महिला की पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद एसडीओपी एमएस गवली, सीन आफ क्राइम की टीम, मेघनगर थाना प्रभारी आरती चराटे घटना स्थल पर पहुंच पंचनामा बनाकर शव को मेघनगर पीएम के लिये भेजा। इस हत्या के बाद थाने पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। वही ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के तीन बच्चे है। एसडीोपी एमएस गवली ने जानकारी देते हुवे बताया कि सुबह 4 बजे के करीब पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति ने पत्नी की हत्या कर दी, किस बात को लेकर विवाद हुआ। यह जांच का विषय है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।आरोपी पति की तलाश की जा रही है। मृतका का भाई जंगल सिंह ने बताया कि मेरे जीजा आये दिन छोटी मोटी बातो पर विवाद करता रहता था, मुझे गांव के लोगों ने जानकारी दी कि मेरी बहन को मार डाला है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *