भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर काकनवानी थाना अंतर्गत ग्राम चारेल का रहने वाला विजेश पिता समसु भूरिया उम्र 18 साल जो मानसिक रोगी है जो अपने मामा के घर आमलिया माल से कोकिदा मेले में जाने का कहकर निकला था किन्तु आज दिनांक तक घर नही लौटा जिसकी तलाश परिजन और रिश्तेदारो में की गई जिसका कोई पता नही चला। परिजनों का कहना है कि विजेश को गुम हुए करीब आठ दिन से अधिक समय हो गया है उसके बाद 7 मार्च को गुमशुदगी का आवेदन काकनवानी थाने पर दिया गया। फिलहाल परिजन के साथ साथ काकनवानी पुलिस भी विजेश की तलाश कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक का रंग सावल,चेहरा गोल, मानसिक संतुलन ठीक नहीं वहीं वह हकलाकर बोलता है। अगर किसी को विजेश के बारे में कोई जानकारी मिले या कही दिखाइ दे तो थाना प्रभारी काकनवानी के एल त्रिपाठी के मोबाइल 7225019266 पर जानकारी दे। ) Post navigation दबंग पुलिस ऑफिसर टीआई आरती चराटे ने पदभार संभाला, मामूली विवाद में तडक़े अपनी पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार, पुलिस जुटी जांच में