अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट। कलेक्टोरेट परिसर में अपर कलेक्टर टीएन सिंह की अध्यक्षता में राज्य शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम कार्य दिवस में वंदेमातरम् का गायन कर शासकीय कामकाज की शुरुआत की है। इस अवसर पर कलेक्टर परिसर में सभी शासकीय सेवकों ने एक साथ एवं एक स्वरों में वंदे मातरम् गायन किया है। एसडीएम शैलेन्द्र हनोतिया, स्टेनो महेश तोमर सहित अन्य प्रशासनिक एवं जिला अधिकारियों की मौजूदगी में वंदे मातरम् का गायन किया गया। Post navigation पशुओं का भूसा हुआ महंगा, पशु मालिक औने-पौने दाम में बेच रहे पशु आजाद नगर लोक सेवा केन्द्र से होगा 53 हजार का अर्थदंड वसूल