झाबुआ। देश की महान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की 99 वीं जयन्ती जिला कांग्रेस द्वारा एकता दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर 11.30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के विशेष रूप से पूर्व विधायक जेवियर मेडा, जिला महामंत्री मनीष व्यास, जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, प्रवक्ता आचार्य नामदेव, हर्ष भट्ट, प्रदेष महिला सचिव सायरा बानो विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर ने की। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा इन्दिरा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया जाकर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्यजनों ने इन्दिराजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे स्मरण किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर ने अपने उदबोधन में कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न इन्दिरा गांधी एक महान नैत्री थी। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाया और देश के स्वाभिमान के लिये तथा राष्ट्र के निर्माण मे महती भूमिका निभाई। उनके द्वारा किये गये कार्यो को देश कभी नही भूल पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लंबा इतिहास रहा है। हर पार्टी में उतार चढ़ाव तो होते रहते है। कांग्रेस पार्टी का आधार स्तंभ मजबूत है। हम सब एकजुट होकर बिना किसी भेदभाव के मिल कर साम्प्रदायिक ताकतो से मुकाबला करना है तथा संगठन में आम सहमति बना कर आने वाले चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताना है तथा प्रदेश-देश मे पुन: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का परचम लहराना होगा। इस अवसर पर महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मालू डोडियार, सुरेश, समीर, पार्षद अविनाश डोडियार, धुमा डामोर, कांग्रेस नेता कालम शेख, अब्दुल शेख, जावेद, इस्तियाख शेख, रविन्द्र सिंह, खुमान भाई, जगदीश भाई सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *