पारा। ग्राम पंचायत पलासड़ी में शनिवार को गोकुल महोत्सव के अंतर्गत पशुओं का प्राथमिक उपचार एवं टीकाकरण किया गया और पशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित सलाह एवं दवाइयों का वितरण सरपंच सरदार सिंह डावर द्वारा किया गया। इस दौरान सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी नाहरसिंह गुंडिया,जनपद सदस्या सावित्री सरदार सिंह डावर, मार्केटिंग अध्यक्ष सोमसिंह सोलंकी, पंच छगन डावर पंच कमा मुकेश बघेल, सचिव कानजी ढाकिया, रतनसिंह डावर, राजू डावर, राकेश डावर, जालमसिंह डावर, सहायक शिक्षक राजेंद्र वास्केल, मीठू निनामा सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। Post navigation श्री विधि पद्धति अपनाकर किसान कर रहे गेहूं की बोवनी एकता दिवस के रूप में मनाई इंदिरा गांधी की जयंती