आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर उत्कृष्ट विद्यालय चंद्र शेखर आजाद नगर में जीवन कौशल शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को योग शिक्षा एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। जिसके तहत विद्यालय में गायत्री शक्तिपीठ चंद्रशेखर आजाद की ओर से आचार्य रामअवतार तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को योग एवं प्राणायाम शिक्षा दी गई। योग प्रशिक्षक रामअवतार तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को प्राणायाम के लाभ बताएं गए। विद्यार्थी द्वारा योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में योग और प्राणायाम का अभ्यास किया गया। विद्यार्थियों को तंबाकू के पाउच,बीड़ी,सिगरेट,शराब आदि के नुकसान के बारे में जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों को व्यवसन आदि से दूर रहने की समझाइश दी। इस अवसर पर संस्था प्रभारी निलेश शाह के साथ विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा। ) Post navigation महाविद्यालय के अतिथि विद्वानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ महाविद्यालय के विद्यार्थियों का मिला पूर्ण समर्थन सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की पोस्ट की भर्ती कर प्रमाण पत्र वितरण किए