आरिफ हुसैन@चन्द्रशेखर आज़ाद नगर चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में आज शासकीय महाविद्यालय के अतिथि विद्वानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओ का समर्थन ,जैसा सरकार के द्वारा वचन पत्र 17,22 में अतिथि विद्वानों की नियमितिकरण की बात कही गई व m.p.p.s.c द्वारा चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर की निष्पक्ष जांच करवाने का कहा गया था किन्तु ऐसा ना होकर सरकार द्वारा चयनित असिस्टेंटप्रोफेसर को नियुक्ति दी जा रही है। वही अतिथि विद्वानों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है जो कि अन्याय की श्रेणी में आता है । हम सभी विद्यार्थी चाहते है की किसी भी अवस्था से कोई भी अतिथी विद्वान बाहार न हो यदि ऐसा होता है तो हम सभी विद्यार्थी उनके साथ है यदि उनके द्वारा आन्दोलन किया जाता है तो सभी विद्यार्थी द्वारा उनका पूरा सहयोग रहेगा चाहें भोपाल हो या दिल्ली किसी भी जगह विद्यार्थी आन्दोलन के लिए तैयार रहेंगे। ) Post navigation बच्चों को वितरित की जा रही 45 यूनिफार्म को नायब तहसीलदार ने किया जब्त उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को योग-प्राणायाम शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन