आरिफ हुसैन, च.शे. आजाद नगर अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर के शासकीय महाविद्यालय में केरीयर सेल प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस (इंडिया) लिमिटेड गोवा द्वारा सुरक्षा जवान तथा सुपरवाइजर की पोस्ट की भर्ती की गई। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस (इंडिया) लिमिटेड गोवा से पृथ्वीराज अहिरवार ने अभ्यर्थियों का माप तोल किया, जिसमें कुल 52 विद्यार्थियों का चयन किया गया। विद्यार्थियों को गोवा में प्रशिक्षण के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस.एस. डोडवे द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर लोकेंद्र मंडलोई एवं प्रोफेसर अंतिम रावत का विशेष योगदान रहा। Post navigation उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को योग-प्राणायाम शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया