आलीराजपुर । कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर जन विश्वास अभियान के तहत उदयगढ़ की शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया। जांच में हितग्राहियों को अप्रैल से चावल नहीं मिलने, अगस्त में निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण तथा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बाद राशन नहीं देने की अनियमितताएं सामने आईं। भौतिक स्टॉक एवं अभिलेखों के मिलान में करीब 105.12 क्विंटल गेहूं, 4.49 क्विंटल चावल एवं 2.36 क्विंटल नमक की कमी पाई गई। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है। जांच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी शिव सुंदर व्यास एवं प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल चौहान शामिल रहे। Post navigation उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी